*गौजा चौराहे पर दुर्गा प्रतिमा के सामने गूंजा बिरहा मुकाबला*
*हजारों श्रद्धालुओं ने उठाया लोकसंगीत का लुत्फ*
*********************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
सिगरामऊ क्षेत्र के गौजा चौराहे पर इस बार विजयदशमी का पर्व खास बन गया। दुर्गा पूजा पंडाल की भव्य प्रतिमा के समक्ष आयोजित बिरहा मुकाबले ने माहौल में लोक संस्कृति की रंगत घोल दी। मंच पर जब लोकगायिका प्रीति पाल और बिरहा सम्राट देवेंद्र यादव उर्फ बजरंगी आमने-सामने उतरे तो तालियों और हूटिंग से पूरा पंडाल गूंज उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत पर कमेटी के कार्यकर्ताओं ने दोनों कलाकारों का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें माल्यार्पण और अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद जैसे ही स्वर लहरियां छेड़ी गईं, दर्शकों की भीड़ झूम उठी। हर चौपाई और हर तान पर दर्शक वाह-वाह करते नहीं थक रहे थे।

गांव-जवार के लोग दूर-दराज से इस मुकाबले का आनंद लेने पहुंचे। तीखी आवाज़ न्यूज़ चैनल के प्रदेश सलाहकार शेष मैन यादव, समाजसेवी विकास यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, प्रवक्ता सर्वजीत यादव समेत कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित कलाकारों का माल्यार्पण कर उन्हें अंग वस्त्रम प्रदान किया।
इस मुकाबले में कभी प्रीति पाल की तेज आवाज़ तालियां बटोरती रही तो कभी बजरंगी यादव की जोशीली चौपाइयां भीड़ को झकझोरती रहीं। कहा जा सकता है कि गौजा चौराहे पर इस बार दुर्गा प्रतिमा के सामने सिर्फ देवी मां की आराधना ही नहीं बल्कि लोकसंस्कृति का भी भव्य महोत्सव देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता तथा (प्रदेश सलाहकार तीखी आवाज) शेष मैन यादव ने किया। समाचार संकलन तक दोनों कलाकारों का जवाबी मुकाबला जारी है।
