हथियार एवं चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

*हथियार एवं चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार*

प्रेम शर्मा

शाहगंज खुटहन थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राऊतपुर रोड से तीन चोरों को गिरफ्तार किया है |आरोपियों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें एक तमंचाऔर एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है| गिरफ्तार किए गए आरोपियों में थाना खुटहन रमनीपुर निवासी उज्जवल तिवारी, थाना बदलापुर देनुआ निवासी आदित्य उपाध्याय और घनश्यामपुर निवासी विष्णु सेठ शामिल है| उज्जवल तिवारी के पास से कारतूस एवं तमंचा बरामद हुआ है| दोनों मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी| पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे जौनपुर और अंबेडकर नगर से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने की योजना बनाते थे| पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है|

थानाध्यक्ष चंदन राय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कौशल सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार वर्मा, कुलदीप गोस्वामी, सोनू यादव, आकाश निषाद,और देवेंद्र कुमार शामिल थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *