मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेंट्रल एकेडमी परिसर में
स्वतंत्रता दिवस पर संरक्षिका सरस्वती सिंह व पोनुगन हेल्थकेयर प्रा.लि. दिल्ली के चेयरमैन ज्ञानंजय सिंह अमित ने झंडारोहण किया। वहाँ पर बजरंग प्रताप सिंह,
अजय सिंह, वरुण सिंह, संतोष मिश्रा, आशू सोनी, नसरूल्ला हाश्मी, अरविंद दूबे, आशुतोष सिंह,
हिमांशु शेखर सिंह, दिव्यांशु शेखर सिंह, अमन सिंह, बीरंजय सिंह, सौरभ दूबे, धीरज मिश्रा, अर्पिता रावत, पूनम सिंह, पूजा मिश्रा, सोनी सिंह, तान्या मौर्या उपस्थित रहे।
सिंगरामऊ में राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में कुंवर जय सिंह जयाबाबा, प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह, बंशा देवी महाविद्यालय गजाधरपुर में डायरेक्टर अजय सिंह,
ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के मुख्यालय गौरीशंकर मंदिर पर डॉ.अंजू सिंह, पीएचसी में डॉ. अभिषेक वर्मा, प्राथमिक विद्यालय क़बेली में प्रधान सुभाष यादव ने झंडारोहण किया।
