*3 दिन से लापता80 वर्षीय वृद्ध का शव पास के तालाब में उतराया*

*3 दिन से लापता80 वर्षीय वृद्ध का शव पास के तालाब में उतराया*

 

*पुलिस ने लिया शव को कब्जे में*

********************”

*संवाद- माता चरण पांडे*

 

मछलीशहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पराहित गांव में रविवार को एक तालाब से 80 वर्षीय बृद्ध का शव पाए जाने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की पहचान माता प्रसाद शर्मा के रूप में की गई परिजनों ने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह 7 अगस्त से लापता थे।

परिजनों ने उनकी गुमशुदगी का मुकदमा मछली शहर कोतवाली में दर्ज करवाया था। रविवार सुबह लगभग 9 बजे गांव से कुछ दूरी पर पश्चिम स्थित एक तालाब में शौच के लिए गए ग्रामीणों ने पानी के ऊपर उतराया शव देखा। जिसकी सूचना पूरे गांव में बिजली की तरफ फैल गई।तालाब के किनारे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विनीत राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर गांव वालों तथा परिजनों की मदद से शव को बाहर निकलवा कर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *