रोडवेज की बसों में रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को सरकार का बड़ा तोहफा

*रोडवेज की बसों में रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को सरकार का बड़ा तोहफा*

 

*8 तारीख की सुबह से 10 तारीख को 12 बजे रात तक रोडवेज बसों में होगी निशुल्क यात्रा*

*********************

*अरुण कुमार जायसवाल ( जिला ब्यूरो)*

जौनपुर:

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बसों में (बहनों) महिलाओं व लड़कियों के लिए सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है जिसके तहत बहने राज्य परिवहन निगम की बसों में 8 तारीख की सुबह से 10 तारीख को रात 12:00 तक निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। बहनों को भाइयों के घर पहुंचने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए जौनपुर परिवहन निगम में 20 और अतिरिक्त बसे बढ़ाई गई हैं, तथा उनके चक्कर में भी वृद्धि की गई है,वर्तमान में जौनपुर डिपो में कुल 97 बसें हैं। इनमें 80 बसें निगम की और 17 बसें अनुबंधित हैं। ये बसें प्रतिदिन लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, अयोध्या, आजमगढ़, मऊ, शाहगंज, मिर्जापुर आदि स्थानों तक संचालित होती हैं।

रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांधेंगी। त्योहार से दो-तीन दिन पहले से ही यात्रियों का आवागमन बढ़ जाएगा। बसों और ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की संभावना है।परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। स्थानीय मार्गों पर भी फेरे बढ़ाए जाएंगे। इससे त्योहार के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!