*मां ने चार साल के कलेजे के टुकड़े की गला दबाकर की हत्या*

*मां ने चार साल के कलेजे के टुकड़े की गला दबाकर की हत्या*

 

*का न करें अबला प्रबल केही जग काल न खाइ, तुलसीदास जी की वाणी सत्य होती दिखी*

*संवाद -माता चरण पांडे*

मीरगंज थाना क्षेत्र के बरावां गांव का है, जहां एक महिला अचानक अपने मृत पुत्र को लेकर मायके पहुंच गई प्राप्त जानकारी के अनुसार बरावां गांव निवासी अहमद अली की बेटी रेशमा की शादी करीब पांच साल पहले प्रतापगढ़ जिले के चितईपुर गांव निवासी वाहिद अली उर्फ अजीज के साथ हुई थी। शादी के एक एक वर्ष बाद उसे एक बेटा (इलियास) पैदा हुआ इसके कुछ ही दिनों बाद दोनों के रिश्तों में दरार आना शुरू हुआ जब मामला न्यायालय पहुंचा तो पति ने न्यायालय से बेटे की मांग की परंतु न्यायालय ने 10 साल तक मां के पास ही बेटी को रखने का आदेश दिया जिससे बेटा इलियास अपनी मां रेशमा के पास रह रहा था, इसी बीच अलगाव के बाद रेशमा ने दूसरी शादी जगदीशपुर निवासी अतीक पुत्र शब्बीर से कर ली और गोधना में किराये के मकान में रहने लगी। दूसरा पति शब्बीर रेशमा के बच्चे को बिल्कुल पसंद नहीं करता था।मासूम की हत्या की इस सनसनीखेज मामले के बाद रेशमा अचानक अपने मृत बेटे इलियास (4 वर्ष) को लेकर मायके पहुंची। जब परिजनों ने बच्चे की हालत देखी तो शक हुआ उसी समय दूसरा पति शक के घेरे में आने के बाद भागने लगा तभी ग्रामीणों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया, और उन्होंने तुरंत उसके पहले पति अजीज को इसकी जानकारी दी। अजीज ने बिना देरी किए पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर सूचना दी और रेशमा तथा उसके वर्तमान पति अतीक पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मीरगंज विनोद आंचल मय फोर्स मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गए हैं उन्होंने बताया किप्रथम दृश्टया गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है, गले में चोट के निशान साफ झलक रहे हैं। फिलहाल अब तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने दूसरे पति व रेशमा को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस हृदय बिदारक घटना से पूरा गांव गुस्से में है ,पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!