*दूल्हे की आंख में लेंस चमका, शादी रुकी, पत्थर की आंख होने की आशंकापर विवाद बढ़ा*

*दूल्हे की आंख में लेंस चमका, शादी रुकी, पत्थर की आंख होने की आशंकापर विवाद बढ़ा*

—————————————-

*संवाद– माता चरण पांडे*

बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में चल रहा विवाह समारोह उस समय विवाद में बदल गया जब मंडप में बैठने के दौरान दूल्हे की आंख में लगा लेंस लाइट की रोशनी में चमक उठा। यह देखकर लड़की पक्ष को शक हुआ, और जब जांच की गई तो पता चला कि दूल्हा एक आंख से नहीं देख सकता।

बारात मछलीशहर के निजामुद्दीनपुर गांव से आई थी। पिंटू गौतम अपने बेटे की बारात लेकर बरसठी क्षेत्र पहुंचे थे। विवाह की अन्य रस्में सामान्य रूप से चल रही थीं। बारातियों का स्वागत हुआ और देर रात तक डीजे पर नाच-गाना चलता रहा। लेकिन रात करीब 1 बजे, जब दूल्हा मंडप में बैठा दूल्हे की आंख में लेंस चमकता देख महिलाओं ने जांच की तो सच सामने आया। लड़की पक्ष का आरोप है कि उन्हें कभी यह नहीं बताया गया कि दूल्हा एक आंख से नहीं देख सकता। वहीं दूल्हे के पिता का कहना है कि लड़की वालों ने लड़के को कई बार देखा था। खुलासे के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई,लड़की पक्ष ने शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग की,स्थिति बिगड़ते देख सूचना पर पहुंची पुलिस समझौते के आधार पर दोनों पक्षों को समझाने बुझाने के प्रयास में लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *