*मासूम पोते के साथ दादा ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

*मासूम पोते के साथ दादा ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर*

प्रेम शर्मा

शाहगंज क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक गाँव निवासी पड़ोसी रिश्ते के दादा ने पोते के साथ बगल स्थित बाग में सोते समय अप्राकृतिक दुष्कर्म करने लगा| 6 वर्षीय मासूम के शोर मचाने पर परिवार के लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया |सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी।

क्षेत्र के एक गांव मे सोमवार की देर रात पड़ोसी रिश्ते के (22) वर्षीय दादा ने अपने (6) वर्षीय पोते के साथ बगल स्थित बाग मे सोने गया था। उसी दौरान दादा ने मासूम बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने लगा। बालक के शोर मचाने पर पहुंचे, घर के परिजनों को देख दादा मौके से फरार हो गया।

रक्त स्राव होने की वजह से परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

पीड़ित के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी दादा विजय राजभर की तलाश में जुट गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!