*प्रतापगढ़ पुलिस की तत्परता से कटरा मेदनीगंज लूट के दो और अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रतापगढ़ पुलिस की तत्परता से कटरा मेदनीगंज लूट के दो और अभियुक्त गिरफ्तार*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़,देहात कोतवाली के कटरा मेदनीगंज के रूहट्टा मोहल्ले में मंगलवार शाम कान्फेक्शनरी दुकानदार को तमंचा सटाकर गल्ला लूटने के दो मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटा गया दुकान का गल्ला के साथ ही 10 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। कटरा मेदनीगंज में कन्फेक्शनरी के दुकानदार नगर कोतवाली के पश्चिमी सहोदरपुर निवासी राजेश लखमानी को मंगलवार शाम तीन नकाबपोश बदमाश तमंचा सटाकर दुकान का गल्ला लेकर भाग निकले थे। गल्ले में 30 हजार रुपये थे। पुलिस ने मामले में मोहल्ले के ही फरीदुद्दीन के बेटे तनवीर आलम को मुखबिरी करने में उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।फरीदुद्दीन के बयान पर पुलिस ने लूट की घटना में शामिल तीन अन्य आरोपियों को चिह्नित कर लिया था। एसओ देहात कोतवाली अभिषेक सिंह सिरोही, कटरा मेदनीगंज चौकी इंचार्ज मृत्युंजय पांडेय उनकी तलाश कर रहे थे। बुधवार रात दो आरोपियां को कटरा मेदनीगंज बाजार के पीछे नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी नगर कोतवाली के पितई का पुरवा जोगापुर निवासी विक्की विश्वकर्मा और मानधाता भगवतगंज बाजार के विशेष सोनी उर्फ नन्हकू हैं। पुलिस ने उनके पास से 315 बोर का तमंचा, लूट के 10 हजार 40 रुपये, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *