*संदिग्ध परिस्थितियों में राजगीर मजदूर की मौत*
प्रेम शर्मा
शाहगंज सरपतहां थाना क्षेत्र के बरौत गांव में एक राजगीर मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई|मृतक की पहचान लालचंद (48) वर्ष के रूप में हुई है| वह तीन बेटों और एक बेटी का पिता था| सोमवार को लालचंद की मौत के बाद मंगलवार की सुबह परिजन शव को अंत्येष्ट के लिए ले जा रहे थे| इस दौरान पुलिस को शराब पीकर लालचंद की मृत्यु होने की सूचना मिली पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए शव को रास्ते में ही रोक लिया| पुलिस पोस्टमार्टम कराने पर जोर दे रही थी| जबकि परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे| परिजनों का कहना था कि यह स्वाभाविक मौत है| स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक शराब का आदी था और अक्सर नशे की हालत में विवाद करता था| कुछ लोगों का मानना है कि पारिवारिक विवाद भी मौत का कारण हो सकता है| घंटो चली वार्ता और आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया| थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा स्वाभाविक मौत बताए जाने पर शव उनके हवाले कर दिया गया| मृतक की पत्नी, बहू और बेटों की स्थिति शोकाकुल है|
