*प्रतापगढ़/नगर पंचायत रामगंज भगवान श्री राम के जन्मोत्सव एवं भगवान के बाल लीला का वर्णन सुन श्रोता हुए भाव-विभोर*
*श्री छोटी अयोध्या धाम पर राम कथा और भंडारे में उमड रहा जन सैलाब*
संवाददाता अनिल मिश्र

पट्टी तहसील के रामगंज नगर पंचायत के वार्ड संग्रामगंज में नवनिर्मित श्री छोटी अयोध्या धाम पर हो रही श्री राम कथा में विश्व विख्यात श्री राम कथा मर्मज्ञ प्रेम भूषण महराज के द्वारा चतुर्थ दिवस पर श्री राम चन्द्र, लक्मण, भरत, शत्रुधन के जन्म पर महराज जी ने बताया की अवध में दशरथनंदन का जश्न बड़े हर्षउल्लास के साथ मनाया गयाl श्रीराम कथा में रविवार को कथा में देर शाम तक भक्ति रस बरसता रहा। कथा में भगवान श्रीराम सहित चारों भाईयों के जन्म व बाल लीला का वर्णन सुन सभी भाव-विभोर हो गए। महराज जी ने कहा कि भगवान के जन्म लेने से अयोध्या में इतनी खुशी हुई कि लोग देवताओं का आभार व्यक्त करने के लिए घर-घर हवन करने लगे।
हवन कुंडों के धुंआ से अयोध्या का आकाश मंडल बदल आकर होकर पूरे अयोध्या को ढ़क दिया।वायु मण्डल से धुवा हटने के बाद हो देवताओं ने भगवान के दर्शन पाया महाराज की कथा में देर शाम तक भक्ति रस की मंद- मंद भक्ति बयार बहती रही जो श्रोताओं आनंदित और अहलादित करती रही।इस अमृतमयी श्री राम कथा को श्रवण करने भाजपा प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ पूर्व ज़िलाध्यक्ष प्रतापगढ़ ओम प्रकाश त्रिपाठी , पूर्व ब्लाक प्रमुख आसपुर देवसरा देवेंद्र पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव ,नागेंद्र मिश्र, आरएसएस रमाकांत मिश्र ,पूर्व प्रधान संजय शुक्ला ,समाजसेवी बुदुल सिंह,शुभम मिश्रा, गौरी सिंह, सहित स्रोताओ को कथा के मुख्य यजमान और आयोजक राम अकबाल मिश्र ने अभिनन्दन किया