*माधव मिल्क एंड डेयरी हाउस में डेयरी कर्मियों के बीच विवाद*

*माधव मिल्क एंड डेयरी हाउस में डेयरी कर्मियों के बीच विवाद*

प्रेम शर्मा

शाहगंज सरपतहां थाना क्षेत्र स्थित माधव मिल्क एंड डेयरी हाउस में दो कर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है| डेयरी पर तैनात शशांक सिंह और विकास कनौजिया के बीच रात में विवाद हुआ| विवाद का कारण शशांक से मिलने आने वाले लोग थे| विवाद के बाद शशांक मोबाइल पर किसी से बात करते हुए प्लांट के बाहर गया कुछ देर बाद रात लगभग 11बजे बाइक और कार से बीस-पच्चीस लोग डेयरी में घुस आए आरोप है कि इन लोगों ने गाली- गलौज, मारपीट की और फायरिंग भी की| इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है |सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सराय मोहिउद्दीनपुर अरविंद कुमार यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे| तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे| डेयरी संचालक ठाकुर प्रसाद यादव ने पुलिस को तहरीर दी है| पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर रही है| प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने कहा कि यह डेयरी कर्मियों के बीच का विवाद है| उन्होंने फायरिंग की घटना से इनकार करते हुए कहा की तहरीर मिली है जांच जारी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *