ट्रक की चपेट में आने से युवक की गई जान

ट्रक की चपेट में आने से युवक की गई जान

मंगेश कन्नौजिया

सिकरारा थाना क्षेत्र के हशनपुर ग्राम निवासी संजय मिश्रा का पुत्र सत्यम मिश्रा 23 वर्ष आज सोमवार सुबह 9 बजे अपाची बाइक से कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह चौकी से 100 मीटर आगे ट्रक की चपेट में आगया जहां उसकी मौके पर मौत हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यम मिश्रा 12वीं का पेपर देने के लिए गाज़ीपुर अपने परीक्षा केन्द्र पी.आर.वि इंटर कॉलेज भीखमपुर में उसका 12वीं का बोर्ड का सेंटर गया था जिसकी आज बायोलॉजी की परीक्षा निरस्त हो गई और वह अपने घर को लौट रहा था कि जैसे ही वह सिपाह रेलवे क्रॉसिंग से 100 मीटर आगे गया सामने आराही ट्रक की चपेट में आगया ट्रक का पिछला चक्का उसके ऊपर चढ़ गया जहां उसकी मौके पर मौत हो गई ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया सिपाह पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *