*सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव* 

*सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव*

प्रेम शर्मा

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र मे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है| अक्खीपुर गांव में ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव देखा और पुलिस को सूचित किया| मृतक के सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं| उसकी उम्र लगभग 40 साल आंकी जा रही है| आसपास के लोगों ने मृत युवक की पहचान नहीं कर पाए |पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है| क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के अनुसार शव पर मिले चोट के निशानो से प्रतीत होता है कि युवक वाहन दुर्घटना का शिकार हुआ है |पुलिस टीम मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *