*बिजली के बिल को लेकर किसान यूनियन अम्बावता ग्रुप में आक्रोश*
अशोक कुमार वर्मा
*लम्भुआ सुल्तानपुर*
भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने बढे बिल आने का आक्रोश छोटे-छोटे किसानों का गलत मीटर रीडिंग और बिल का ठीक ढंग से ना आना और किसानों का बार-बार अधिकारियों के चक्कर लगाने से खासा आक्रोश व्याप्त है
इस कारण किसान अनिश्चित हड़ताल पर बेदूपारा स्थित अधिशासी अधिकारी के कार्यालय के सामने सैकड़ो की तादाद में बैठे हुए हैं जब तक किसानों का बिल ठीक नहीं हो जाता है तब तक कार्यालय के सामने समूह के साथ बैठे रहेंगे जिसमें तमाम ग्राम से आई महिलाएं और किसान एकत्रित होकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं जिन काश्तकारों का बिल जमा भी है
उसका समायोजन ना होने के कारण अधिक बिल का प्रिंटआउट मिल रहा है जिससे किसान हैरान व परेशान है समस्याएं गंभीर हैं जिनका निराकरण होना विभाग और किसान के हित में है गतल मीटर रीडिंग का सुधार होना आवश्यक है किसानों का यह कहना घर में मात्र एलईडी बल्ब ही जल रहे हैं उसके बाद 1000,2000 का बिल आना कितना सही है किसान नेताओं का यह कहना है कि यदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया गया तो हम अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करते रहेंगे जब तक की व्यवस्थाएं नहीं दुरुस्त हो जाती अधिकारियों का कहना है कि हम इसको दिखवा रहे हैं शीघ्रात ठीक किया जाएगा
ब्लॉक अध्यक्ष लम्भुआ अरविन्द कुमार के द्वारा जो समस्याएं हैं लिखित 15 सूत्रीय ज्ञापन दिया अधिशासी अभियंता विद्युत ने एक सप्ताह का समय समस्याओं के निस्तारण के लिए लिया है यदि समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो संगठन पुनः आंदोलन करने के लिए विवश होगा
