*जौनपुर/बदलापुर/ग्राम सभा बहरा में हो रही भव्य श्रीमद् भागवत कथा*

जौनपुर जिले के बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बहरा चंद्रकांत दुबे के आवास पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है।

जिसके यजमान चंद्रकांत दुबे व उनकी पत्नी गुलाबा देवी है और कथा व्यास पंडित धर्मराज तिवारी जी हैं उनके द्वारा आज भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक वर्णन किया गया। उनके द्वारा बताया गया जब भगवान श्री कृष्ण माखन चुरा रहे थे। गोपियों द्वारा जब उन्हें रंगे हाथ पकड़ा गया। और उन्हें पकड़ कर मां यशोदा के पास ले जाया गया। जब गोपियों द्वारा बताया गया कि तुम्हारा बेटा कृष्ण ने मेरा माखन चुरा कर शखाओं के साथ खाता है। हम लोगों की मटकी भी तोड़ देता है माता के पूछने के बाद किस प्रकार भगवान श्री कृष्ण ने माता को बताया *मैया मोरी मैं नहिं माखन खायो।भोर भए गैयन के पाछे, मधुबन मोहि पठायो।चार पहर बंसीबट भटक्यो, साँझ परे घर आयो।मैं बालक बहियन को छोटो, छींको केहि बिधि पायो।ग्वाल-बाल सब बैर पड़े हैं, बरबस मुख लपटायो।जिय तेरे कछु भेद उपजिहै, जानि परायो जायो।यह ले अपनी लकुटि कमरिया, बहुतै नाच नचायो।सूरदास, तब बिहँसि जसोदा, लै उर कंठ लगायो* भगवान श्री कृष्ण द्वारा किस प्रकार गोपियों के ऊपर ही आरोप लगा दिया जाता है। बहुत ही मनमोहक कथा व्यास द्वारा वर्णन किया गया। भारी संख्या में ग्राम वासियों और क्षेत्रवासियों द्वारा कथा का रसपान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *