*महिला को डराने,धमकाने ,रेकी करने के मामले में पुलिस अधीक्षक जौनपुर के आदेश पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
प्रेम शर्मा
*संवाददाता -तीखी आवाज 24.in शाहगंज*
खुटहन थाना क्षेत्र की सम्मनपुर गांव निवासी एक समाजसेवी व सबके सुख-दुख में चढ़ बढ़कर हिस्सा लेने वाली एक महिला आज पड़ोसियों से भयभीत होकर परेशान होकर दर-दर मदद की गुहार लगा रही है। जिसका पड़ोसियों द्वारा स्वयं उसके घर में रहना दूबर कर दिया है, जब कोई व्यक्ति अपने घर पर आता है तो उसे जरूर सुकून मिलता है परंतु उक्त गांव निवासी सरिता तिवारी पत्नी बृजेश तिवारी जब अपने घर आती है तो हमेशा डरी सहमी रहती हैं।
इन्हीं दुखों से तंग आकर उन्होंने अपनी सारी व्यथा पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉक्टर अजय पाल शर्मा से एक लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताई जिन्हें इन दिनों उनके पड़ोसी महिला ग्राम प्रधान द्वारा डरा धमका कर घर खाली करने के लिए काफी दबाव बनाया जा रहा था। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. अजय पाल शर्मा के आदेश पर महिला प्रधान, उनके पति, पुत्र, देवर सहित दस आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आपको बताते चलें गांव निवासी सरिता तिवारी पत्नी बृजेश ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई की वह वर्षों पूर्व गांव में अपने नाम की जमीन में आवास बनाकर रह रही है। उसके पति कानपुर शहर में नौकरी करते हैं। बरसात के चलते घर के बगल हुए गड्ढे में वह गत 19 सितंबर को मिट्टी डलवा रही थी। तभी वहां गांव की प्रधान शैलेन्द्र कुमारी उनके पति विनय प्रचेता, देवर विमल और भूपेश, पुत्र विवेक, निलेश तथा गांव के गोली पासी, राजेश और लकी यादव उसे अपशब्द कहते जान से मारने की धमकी देते हुए काम रोकवा दिया। यह भी आरोप है कि जब वह जान बचाने के लिए घर से निकल कर भाग रही थी तो उक्त लोगों ने उनका पीछा भी किया।पुलिस आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
