*स्वाट टीम और प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा 4 घंटे में ही लूट की घटना का हुआ खुलासा*
प्रतापगढ़ जिले में कुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ड्रीम इलेवन ऑनलाइन गेम में हारा पैसा तो पेट्रोल पंप मैनेजर और सेल्समेन ने ही लूट की रच दी झूठी साजिश। दो बाइक सवार पांच नकाबपोश बदमाशों द्वारा दो लाख रूपये की लूट की घटना को पेट्रोल पंप मैनेजर के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ अजीत सिंह कोतवाल सत्येंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे प्रयागराज IG प्रेम गौतम एसपी डॉ अनिल कुमार व एएसपी संजय राय घटनास्थल पर पहुंचे और सभी बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया और लुटेरों को पकड़ने के लिए कई टीमें लगा दी गई स्वाट टीम प्रभारी सुनील यादव कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने महज 4 घंटे में ही लूट की घटना का खुलासा कर दिया लूट की सूचना देने वाला मैनेजर राहुल तिवारी और सेल्समैन सचिन मिश्र चढ़ा पुलिस के हत्थे। मैनेजर और सेल्समैन के पास से 1 लाख 25 हजार रुपए पुलिस ने बरामद कर लिया है ऑन लाइन गेम ड्रीम इलेवन में एक लाख सैंतालीस हजार रुपए की हार गए थे बाजी।गेम हारने के बाद रच दी पेट्रोल पंप पर बदमाशों द्वारा लूट की झूठी कहानी।4 घंटे के भीतर घटना का खुलासा होने पर एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार ईनाम देने की घोषणा की पुलिस अधीक्षक द्वारा इस लूट की घटना का अनावरण किया गया
