ग्लोबल वार्मिंग रोकने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

ग्लोबल वार्मिंग रोकने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन-

आज दिनांक-18 जुलाई 2024 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जौनपुर, ह्युमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया (HPPI) एवं कम्पोजिट विद्यालय सोंगर, शाहगंज ब्लाक, जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत ग्लोबल वार्मिंग रोकने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जौनपुर के उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य डॉ0 विनोद कुमार शर्मा के दिशा निर्देशन एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर डॉ0 गोरखनाथ पटेल मार्गदर्शन में किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ स्टेट रिसोर्स पर्सन श्री अजय कुमार मौर्य एवं ह्युमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया (HPPI), जौनपुर के सी जी टी डॉ. चन्द्रशेखर एवं अनुराग सिंह तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री आबिद मकबुल के विशेष सहयोग से बच्चों के साथ पौधे के महत्व के बारे में चर्चा करने, बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूपता पर चर्चा करने के साथ-साथ 82 पौधों (नीम,पीपल, बरगद, कंजी, अमरूद इत्यादि)के रोपण से किया गया और सभी लोगों ने पौधों को संरक्षित करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय सोंगर , शाहगंज ब्लाक, जौनपुर के प्रधानाध्यापक श्री आबिद मकबुल एवं सहायक अध्यापक उमा शंकर यादव, कैलाशनाथ यादव, अबू सालिम, विजय बहादुर, राममिलन, सुरेश कुमार, गीता देवी ने भी पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण किया जिससे कि बच्चों में पौधों के प्रति अपनापन का भाव पैदा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!