*दो ट्रैकों की जोरदार भिड़ंत एक की मौत, दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर*
शिवपूजन मिश्रा
*संवाददाता- तीखी आवाज 24.com बदलापुर*
बदलापुर कोतवाली थाना क्षेत्र केN.H 731 पर बदलापुर सरोखनपुर के पास दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर के के बाद एक ट्रक खाई में गिर गई तथा दूसरी डिवाइडर पर जाकर टकरा गई। इस भयावह हादसे में चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अवधेश 30 वर्ष, विनोद 39 वर्ष तथा गंभीर रूप से घायल कुलवेंद्र सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के सहारे बदलापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया. जहां डॉक्टरों ने कुलवेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। तथा दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्रथम इलाज कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सभी बरेली जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं।
