*इनामीपुर ग्राम पंचायत में बच्चों के विवाद में चली गोली, पूर्व प्रधान हुए घायल, वाराणसी रेफर*
====================
अरुण कुमार जायसवाल
जिला संवाददाता -तीखी आवाज, 24.com जौनपुर
सिगरामऊ थाना क्षेत्र के इनामी पुर ग्राम पंचायत में बच्चों के विवाद में मामला तूल पकड़ लिया। दोनों पक्ष सत्य प्रकाश तिवारी उर्फ मुकेश तिवारी तथा दूसरे पक्ष से दीपक तिवारी आमने-सामने हो गए देर शाम रामीपुर में एक दुकान पर दोबारा कहासुनी के बीच गोली चलने की घटना में पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश तिवारी उर्फ मुकेश तिवारी बुरी तरह घायल हो गए। उपस्थित लोगों व परिजनों की मदद से जिन्हें बदलापुर सी.एच.सी.लाया गया ,जहां डॉक्टरों ने प्रथम उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । वहीं स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल से भी वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। हमारे बदलापुर संवाददाता के अनुसार सिगरामऊ थाना प्रभारी तरुण श्रीवास्तव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन व शांति व्यवस्था बनाए हुए हैं। देर रात पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने भी मौका मुवायाना किया है ।तथा दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
