*मनरेगा मजदूरों के हक पर पड़ रहा है डाका तालाबों का बुरा हाल*
अशोक कुमार वर्मा
विकास खण्ड लम्भुआ के अंतर्गत खुदाई किए जा रहे तालाब और जिन की खुदाई हो चुकी है वह सभी तालाब सूखे पड़े हैं जिसके कारण पशु पक्षियों का इस तापमान में बुरा हाल है चुनाव जैसा पर्व बीत चुका है किसी भी राजनीतिक दल की इस पर कोई निगाह नहीं गई सिर्फ और सिर्फ अपनी हार जीत को लेकर परेशान है नेता, जमीनी हकीकत कुछ और है मौके पर तालाब की हालत जस की तस बनी है
आसपास के लोगो से जानकारी लेने पर लोग चुटकी लेते हुई बोलने लगे की हर वर्ष तालाब की मात्र खुदाई होती है,पानी कभी नही भरा जाता आखिर तालाब की खुदाई होती ही क्यों है।
*आइये जानते है की क्या कहना है प्रधानों का-* नाम और ग्राम सभा का नाम ना लिखने की शर्त पर कुछ प्रधानों ने अलग अलग तथ्य बताया कुछ ने कहा क्या करें ए पी ओ मनरेगा नवीन मिश्रा लम्भुआ का दबाओ बना रहता है पैसा वही से पास होता है
जो कहेँगे वही करना मज़बूरी है और कुछ ने तो साफ साफ यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया की यह सारा कार्य भले ही मनरेगा से हो रहा है लेकिन भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख कुँवर बहादुर सिंह द्वारा कराया जा रहा है इसमें हम कुछ नही कर सकते है।
आखिर इस सरकार में हो क्या रहा है एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जीरो टारलेंस पर भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करते है
और उनके ही अधिकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार कर रहे है,और जनता का पैसा खूब लूट घसोट कर खूब खा रहे है कहते है हिस्सा ऊपर तक जाना होता है।
