*झंडी दिखाकर एलईडी वैन किया रवाना* 

*झंडी दिखाकर एलईडी वैन किया रवाना*

*जल जीवन मिशन का करेंगे प्रचार*

*गांव गांव पहुंचेगी एलईडी वैन*

*पिक्चर के माध्यम से लोगों को किया जाएगा जागरूक*

अशोक कुमार वर्मा

*लम्भुआ, सुलतानपुर*

भारत सरकार गांव-गांव तक शुद्ध और सुरक्षित जल घर-घर पहुंचने के लिए जल जीवन मिशन योजना चला रही है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश के सभी गांव में जल जीवन मिशन में अंतर्गत पानी की टंकियां और पाइपलाइन बिछाकर घर-घर तक शुद्ध और सुरक्षित जल पहुंचने का उपक्रम किया जा रहा है।

इसके प्रचार प्रसार के लिए शुक्रवार को खंड विकास लम्भुआ से आधा दर्जन एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर विधायक सीताराम वर्मा ने रवाना किया।। स्थानीय विधायक सीताराम वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन योजना के तहत उत्तर प्रदेश राज्य आज नंबर वन राज्य जल मिशन योजना में बना हुआ है जिसके तहत लोगों में जल को संरक्षित करने की बात बताई जा रही है वहीं घर घर तक शुद्ध और सुरक्षित जल लोगों तक पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

एलईडी वैन के माध्यम से गांव गांव पहुंचकर लोगों में जागरूकता जागृत की जा रही है। मौके पर मौजूद सहायक अभियंता प्रीतम सिंह ने बताया कि प्रचार-प्रसार के लिए सात एलईडी वैन लगाई गई है,जो लम्भुआ विकासखंड के सभी गांव में पहुंचकर प्रचार प्रसार करेंगी, इसके माध्यम से ग्राम वासियों को जल संरक्षण शुद्ध पेयजल और सुरक्षित जल के बारे में बताया जाएगा। यह प्रचार-प्रसार 5 दिनों तक किया जाएगा। आज यह वैन कैथापुर, केशवपुर चौकिया,जगन्नाथपुर आदि दर्जन भर से अधिक गांवो में पहुंचकर प्रचार प्रसार करेंगी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी पंकज कुमार, एल.के.दूबे, डॉ के.पी. सिंह, जगदीश चौरसिया संजय सरोज,

आदि मौजूद रहे।

सचिवालय: एक तरफ से जाकर दूसरी तरफ से लौट आई वैन,

गांव तक नहीं पहुंची प्रचार प्रसार की यह गाड़ियां

जल जीवन मिशन के प्रचार प्रसार में पलीता लगा रहे हैं अधिकारी और कर्मचारी

*लम्भुआ, सुलतानपुर*

जल जीवन मिशन के प्रचार प्रसार के लिए जहां एलईडी वैन को स्थानीय विधायक सीताराम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वही यह वैन स्थानीय खंड विकास लम्भुआ से निकलकर गांव तक नहीं पहुंची और वापस आकर फिर यहीं खड़ी हो गई।

जब इसके संबंध में सहायक अभियंता प्रीतम सिंह से बात करने के लिए फोन किया गया तो वह विफर पड़े उन्होंने कहा कि क्या मैं यही सब देखूंगा इसके लिए बाद में देखा जाएगा कौन क्या करता है। आपको जो लिखना है लिखिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!