परसनी पहुंचे प्रदेश प्रवक्ताl

परसनी पहुंचे प्रदेश प्रवक्ता

प्रखर वक्ता, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल का आगमन करंजाकला स्थित परसनी गांव में ए आर पी एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ,

शाहगंज प्रशांत मिश्र के पैतृक आवास पर पारिवारिक कार्यक्रम में हुआ हुआ; जैसे ही प्रदेश प्रवक्ता का काफिला गांव के समीप पहुंचा जगह-जगह लोगों उन्हें फूल मालाओं से स्वागत किया ; आवास पर आगमन पर प्रदेश मंत्री प्रशांत मिश्र एवं उपस्थित सैकड़ो गणमान्य जन द्वारा बुकेएवं फूल मालाओं से उनका स्वागत किया ;वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर लाल साहब यादव ने सभी को संबोधित कर स्वागत किया ;उनके साथ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन, जिला मंत्री राजू सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राज केसर पाल, महामंत्री प्रशांत सिंह दीपक आदि रहे; आवास पर दयाशंकर यादव, सुभाष यादव, मनोज सोनकर, मिन्टू तिवारी, आलोक मिश्र धर्मेंद्र मौर्य सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रशांत मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *