पहिये के नीचे दबने से मासूम बच्ची की हुई दर्दनाक मौत

पहिये के नीचे दबने से मासूम बच्ची की हुई दर्दनाक मौत :-

——————————————————-

तीखी आवाज़

संवाददाता -प्रेम शर्मा

शाहगंज- जौनपुर

 

शाहगंज :खेतासराय थाना अंतर्गत मोहद्दीनपुर गांव में बुधवार की सुबह स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम बच्ची की पहिए के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई| बच्ची की मौत से परिजन एवं गांव में कोहराम मच गया| आपको बता दें कि आजमगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के दबना केवटली गांव निवासी हसनैन की ससुराल मोहद्दीनपुर शम्स तबरेज के यहां है |हसनैन की बेटी हाजरा अपने ननिहाल में रहती थी बुधवार की सुबह मारूफपुर स्थित एक मदरसे की मिनी बस शम्स तबरेज के बच्चों को मदरसा ले जाने के लिए आई थी इस दौरान शम्स तबरेज की भांजी हाजरा मौके पर बस के पीछे खड़ी थी बस चालक बगैर पीछे देखे बस को पीछे करने लगा बस चालक की लापरवाही से बच्ची बस के पहिए की चपेट में आ गई परिजन जब तक कुछ समझते बच्ची बेहोश गई थी |उपचार के लिए परिजनो ने उसे पीएचसी सोंधी ले गए जहां डॉक्टरों ने बच्ची को देखते ही मृत घोषित कर दिया |घटना के बाद मौका देखकर बस चालक बस लेकर फरार हो गया| सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि स्कूली बस से बालिका की मौत हुई है तहरीर मिलते ही आगे की कार्यवाही की जाएगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *