जिला पंचायत परिसर में की गयी साफ-सफाई व स्वच्छक को अध्यक्ष जिला पंचायत ने किया सम्मानित

सुलतानपुर- गांधी जयंती पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत जिला पंचायत परिसर में की गयी साफ-सफाई व स्वच्छक को अध्यक्ष जिला पंचायत ने किया सम्मानित।

महात्मा गाँधी के 154वीं जयन्ती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए तथा ‘स्वच्छता सेवा पखवाड़ा‘ के अन्तर्गत स्वच्छता के लिये श्रमदान के क्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती उषा सिंह ने जिला पंचायत परिसर में आयोजित स्वच्छांजलि कार्यक्रम में साफ-सफाई में प्रतिभाग कार्यालय के कर्मचारियों तथा अपर मुख्य अधिकारी हरिओम नारायण चंद्र, प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह के साथ प्रतिभाग किया ।

इस दौरान जिला पंचायत के स्वच्छक अन्नू को अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती उषा सिंह अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया ।

जिला संवाददाता शुभम् कौशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *