*दिल्ली: आर के पुरम में सरेआम चली गोलियां महिलाओं ने अस्पताल में तोड़ा दम*

*दिल्ली: आर के पुरम में सरेआम चली गोलियां महिलाओं ने अस्पताल में तोड़ा दम*
*तीखी आवाज:*
*नई दिल्ली
*संवाददाता: सत्य प्रकाश तिवारी*
दिल्ली के आर के पुरम में फायरिंग से हड़कंप मच गया। दो महिलाओं के गोली लगी है, एक की हालत गंभीर है, दोनों बहनों का इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, बताया जा रहा है, कि दोनों महिलाओं की जांच के दौरान मौत हो गई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आर के पुरम इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में दो महिलाओं को गोली लग गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। गोलीबारी की यह घटना आरके पुरम के अंबेडकर बस्ती इलाके की थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मेन शूटर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन्हीं दोनों ने गोली चलाई थी। जानकारी के मुताबिक, साउथ वेस्ट दिल्ली की आर के पुरम में दो गुटों में विवाद के बाद शनिवार की देर रात फायरिंग हुई। फायरिंग की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जीसे देखा जा सकता है कि किस तरह खुलेआम फायरिंग करते जा रहे हैं, और घटनास्थल पर चीख पुकार मची हुई है।
इस फायरिंग में दो महिलाओं को गोली लगी थी। उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही थी। महिलाओं की इलाज के दौरान अस्पताल में दोनों की मौत होने की पुष्टि हुई है। इस मामले में अभी पुलिस की ओर से किसी भी तरह का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस घटना में घायल हुई दोनों महिलाएं रिश्ते में बहन है। इनमें से एक का नाम पिंकी और दूसरे का नाम ज्योति है।
पुलिस की ओर से बताया गया है कि इस घटना की काल आज सुबह करीब 4:30 बजे आर के पुरम पुलिस थाने में आई, जिसमें कहा गया कि कुछ लोगों ने अंबेडकर बस्ती में कॉलर की बहनों को गोली मार दी है। इस कॉल के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि पिंकी और ज्योति को गोली लगी है, उन्हें एसजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर मुख्य रूप से पीड़िता के भाई के लिए आए थे। शुरुआती जांच में मामला रुपयों के लेन-देन को लेकर लग रहा है। इस मामले में उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है आगे की जांच जारी है।
*सीएम केजरीवाल ने किया ट्वीट*
आर के पुरम इलाके में इस वारदात पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ट्वीट कर कहा, दिल्ली के लोग अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। जिन लोगों को दिल्ली की कानून व्यवस्था संभालनी है, वह कानून व्यवस्था ठीक करने के बजाय पूरी दिल्ली सरकार पर कब्जा करने का षड्यंत्र कर रहे हैं। आज अगर दिल्ली की कानून व्यवस्था एलजी के बदले आम आदमी पार्टी की सरकार के अधीन होती तो दिल्ली सबसे सुरक्षित होती। दोनों महिलाओं के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे,।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!