सांसद का तीन दिवसीय दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल

सांसद का तीन दिवसीय दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल

सांसद आज रामबरन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को करेंगी संबोधित

सांसद 9 जून और 10 जून को प्रात: 7:00 बजे से 9:30 बजे तक करेंगी जनसुनवाई

सांसद 10 जून को धम्मौर में नवनिर्मित उप डाकघर का लोकार्पण करेगी

सुल्तानपुर।पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी 3 दिवसीय दौरे पर आज गुरुवार 8 जून को संसदीय क्षेत्र पहुंच रही है।श्रीमती गांधी दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस- वें होते हुए 4:00 बजे सेमरी पहुँचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।इसके बाद श्रीमती गांधी सीधे रामबरन स्नातकोत्तर महाविद्यालय विभारपुर,जयसिंहपुर में लैपटॉप वितरण के साथ प्रबुद्धवर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगी।इसके बाद श्रीमती गांधी शास्त्रीनगर स्थित संदीप प्रताप सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगी।सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया की श्रीमती गांधी 10 जून को धम्मौर में नवनिर्मित उप डाकघर का लोकार्पण भी करेंगी। 9 एवं 10 जून को अपराह्न 2:30 बजे तक संसदीय क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगी। तत्पश्चात सांसद श्रीमती गांधी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे होते हुए सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।श्रीमती गांधी 9 जून और 10 जून को प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जन- शिकायतों का निस्तारण भी करेंगी।श्रीमती गांधी 10 जून को 2:30 बजे सड़क मार्ग से दिल्ली को रवाना हो जाएंगी।

जिला संवाददाता शुभम् कौशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!