*विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलसा हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर*
====================
*शिव पूजन मिश्रा*
संवाददाता- *तीखी आवाज*, बदलापुर,
बदलापुर: बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के टाउन एरिया अंतर्गत भलुआही नहर के पास विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से एक नवयुवक बुरी तरह झुलस गया । आनन-फानन में उपस्थित लोगों द्वारा जिसे बदलापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया ,जहां डॉक्टरों ने प्रथम उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।
आपको बता दें कि झुलसा युवक प्रशांत कुमार कानपुर का रहने वाला है, जो अपने जीवन यापन के लिए टाउन एरिया बदलापुर अंतर्गत पानी पुरी की दुकान चलाकर अपना जीवन यापन कर रहा था।
