जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
वाराणसी खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव मतदान शुरू बदलापुर खुर्द स्कूल के प्रांगण में लगा ऐतिहासिक मेला प्रतापगढ़ : लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न* रजनीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी हुई मालगाड़ी, आवागमन बाधित जन कल्याण दुर्गा पूजा समिति उत्तर पट्टी में बच्चियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम, भक्ति गीतों से गूंज रहा पंडाल प्रतापगढ़: भरत मिलाप पर्व को लेकर प्रतापगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था सख्त*
जौनपुर

बदलापुर खुर्द स्कूल के प्रांगण में लगा ऐतिहासिक मेला

कम्पोजिट विद्यालय में मेला देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों की भीड़; पुलिस प्रशासन भी रहा मौजूद

बदलापुर (जौनपुर) के कम्पोजिट विद्यालय बदलापुर खुर्द में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया गया| कई बरसों से लगने वाला बदलापुर खुर्द का मेला इस वर्ष अपनी पुरानी जगह पर लगा| मेला देखने के लिए ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी| सुबह से ही मेले में रौनक थी जो शाम होते- होते और बढ़ गई|
इस मेले में बच्चों युवाओं महिलाओं और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया| बच्चों में मेले को लेकर खास उत्साह देखा गया| महिलाओं और परिवारों ने भी मेले का खूब आनंद लिया| लोगों ने दुकानों पर खूब खरीदारी की और अपनी पुरानी जगह पर लगे हुए मेले की सभी ने खुशियां साझा की|
मेले की व्यवस्था में मेला कमेटी के अध्यक्ष- अखिलेश चन्द्र शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष- संजीव कुमार शुक्ला (शनी), भाजपा मंडल उपाध्यक्ष- अरविंद कुमार,भाजपा सेक्टर संयोजक- अरविंद कुमार सिंह, दीपक सिंह,बीडीसी- शुभम जायसवाल (छोटू),रवी गुप्ता,भूतपूर्व प्रधान- विजय प्रताप सिंह (पप्पी), समाजसेवी- राहुल कुमार सेठ, सुनील कुमार जायसवाल, नन्हकऊ चौबे, सचिन शुक्ला, राजेश कुमार खरवार, सूरज कुमार मौर्य और पुलिस प्रशासन सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया| सभी के प्रयासों से मेला व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ| इस दौरान पूरे मेले में उत्सव जैसा माहौल बना रहा|