जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
रजनीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी हुई मालगाड़ी, आवागमन बाधित जन कल्याण दुर्गा पूजा समिति उत्तर पट्टी में बच्चियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम, भक्ति गीतों से गूंज रहा पंडाल प्रतापगढ़: भरत मिलाप पर्व को लेकर प्रतापगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था सख्त* प्रतापगढ़: स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना डीएम ने किया निरीक्षण* धरम सरोज की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम मछलीशहर-अरुआवा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खो-खो खिलाड़ी धरम सरोज की मौत
जौनपुर

रजनीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी हुई मालगाड़ी, आवागमन बाधित

तकनीकी खराबी के चलते चालक ने रोकी ट्रेन, रेलवे की टीम ने दुरुस्त कर किया रवाना**

सिंगरामऊ, जौनपुर।** क्षेत्र के रजनीपुर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी में अचानक तकनीकी खराबी आने से कुछ समय के लिए सड़क यातायात बाधित हो गया। मालगाड़ी को बीच में रोकना पड़ने के कारण क्रॉसिंग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी में तकनीकी खराबी आने पर चालक ने सतर्कता बरतते हुए उसे रोक दिया। मालगाड़ी की लंबाई अधिक होने के कारण क्रॉसिंग पर आवागमन प्रभावित हो गया और सड़क पर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए थम गई।

घटना की सूचना मिलने पर रेलवे प्रशासन ने तकनीकी टीम को मौके पर भेजा। टीम ने मालगाड़ी में आई खराबी को ठीक किया, जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। इसके बाद क्रॉसिंग पर यातायात सामान्य हो सका।

इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि मालगाड़ी में आई तकनीकी खराबी को देखते हुए चालक ने सावधानी बरतते हुए ट्रेन रोक दी थी। समय रहते ट्रेन रोकने से संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।