जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना डीएम ने किया निरीक्षण* धरम सरोज की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम मछलीशहर-अरुआवा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खो-खो खिलाड़ी धरम सरोज की मौत पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस लाइन में हुई स्मृति परेड यूपी के बेसिक स्कूलों के सभी शिक्षकों के दस्तावेजों की होगी जांच, हाईकोर्ट ने STF को सौंपी जिम्मेदारी सिंगरामऊ रियासत में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पारंपरिक शस्त्र पूजन*
जौनपुर

धरम सरोज की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

आमने-सामने टक्कर में धरम कुमार सरोज (19) समेत दो युवकों की मौत

सिकरारा (जौनपुर)। मछलीशहर-मड़ियाहूं मार्ग पर अरुआवा पुलिस बूथ के पास बुधवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में धरम कुमार सरोज (19) समेत दो युवकों की मौत हो गई। होनहार खिलाड़ी धरम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाजीपार गांव निवासी धरम सरोज पुत्र साहब लाल सरोज
परिजनों के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात धरम अपनी नई पल्सर मोटरसाइकिल से अपने साथी सूरज सरोज और अमित कुमार गौतम के साथ भरत मिलाप देखने मछलीशहर की ओर जा रहे थे। बुधवार देर रात करीब 12:10 बजे अरुआवा पुलिस बूथ के पास विपरीत दिशा से आ रही टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर शिवम उर्फ गोलू (18), निवासी तुलापुर बहादुरान, जनपद भदोही, के साथ अजय चौहान और विशाल गौतम सवार थे।
हादसे में धरम सरोज और शिवम उर्फ गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों के शव जिला चिकित्सालय जौनपुर में रखे गए। धरम के पिता साहब लाल सरोज ने सिकरारा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दूसरी बाइक का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

धरम की माता का नाम आशा देवी है। उनकी बहनों में बड़ी बहन रंजन की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहनों के नाम पूजा और प्रीति हैं। परिवार के होनहार बेटे की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस बेटे से परिवार को भविष्य में बड़ी उम्मीदें थीं, उसके निधन से घर में मातम पसरा हुआ है।