पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस लाइन में हुई स्मृति परेड
एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने शहीद पुलिसकर्मियों के शौर्य और बलिदान को किया नमन*
*जौनपुर। पुलिस स्मृति दिवस 2026 के अवसर पर जौनपुर पुलिस लाइन में स्मृति परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों की वीरता, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान शहीद जवानों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया और पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों और जवानों ने देश एवं समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया।

पुलिस स्मृति दिवस के माध्यम से शहीद जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया गया। यह अवसर पुलिसकर्मियों को उनके कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने तथा शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश देता है।