समाजसेवी किराना व्यवसायी का निधन
बदलापुर खुर्द के 57 वर्षीय फूलचंद गुप्ता का निधन, बाजार में शोक की लहर
बदलापुर (जौनपुर)। बदलापुर खुर्द निवासी 57 वर्षीय फूलचंद गुप्ता का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक व्याप्त हो गया। स्थानीय बाजार में भी शोक की लहर दौड़ गई। फूलचंद गुप्ता के निधन से क्षेत्र के लोगों ने दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
विज्ञापन · 336 × 280