यूपी के बेसिक स्कूलों के सभी शिक्षकों के दस्तावेजों की होगी जांच, हाईकोर्ट ने STF को सौंपी जिम्मेदारी
एक सप्ताह के भीतर बीएसए कार्यालय में जमा करने होंगे नियुक्ति पत्र और शैक्षणिक प्रमाणपत्र, 4 नवंबर को होगी अगली सुनवाई
लखनऊ/जौनपुर।** उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में कक्षा एक से आठ तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच के आदेश दिए गए हैं। हाईकोर्ट ने इस जांच की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को सौंपी है।
आदेश के अनुसार, सभी संबंधित शिक्षकों को एक सप्ताह के भीतर अपने नियुक्ति पत्र और शैक्षणिक प्रमाणपत्र संबंधित जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय में जमा करने होंगे। इसके बाद दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
इस आदेश के बाद प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के अभिलेखों की जांच को लेकर प्रक्रिया तेज होने की संभावना है। मामले में हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 4 नवंबर को निर्धारित की गई है।