जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
यूपी के बेसिक स्कूलों के सभी शिक्षकों के दस्तावेजों की होगी जांच, हाईकोर्ट ने STF को सौंपी जिम्मेदारी सिंगरामऊ रियासत में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पारंपरिक शस्त्र पूजन* समाजसेवी किराना व्यवसायी का निधन प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, तीन की दर्दनाक मौत* मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा सिंगरामऊ क्षेत्र श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा में भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ शारदीय नवरात्र पूजन
जौनपुर

ओमप्रकाश मिश्रा हत्याकांड का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार*

चाय की दुकान पर विवाद के बाद हत्या को दिया गया था अंजाम, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी और कुल्हाड़ी बरामद

*संबाद: माता चरण पांडे*
**जौनपुर।** सुजानगंज थाना क्षेत्र के नारीपुर गांव में ओमप्रकाश मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश प्रजापति और गनपति प्रजापति के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, चाय की दुकान पर हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए जाने की बात कही जा रही एक लाठी और कुल्हाड़ी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पूर्व में भी हत्या के एक मामले में सजा पा चुके हैं। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने घटना और पुलिस कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।