जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा सिंगरामऊ क्षेत्र श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा में भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ शारदीय नवरात्र पूजन प्रतापगढ़: नवरात्र में भी अंधेरे में डूबा नगर पंचायत ढकवा का सुल्तानपुर रोड सिंगरामऊ क्षेत्र के मंदिरों और दुर्गा पंडालों में हुआ कन्या पूजन व हवन, जयकारों से गूंजा क्षेत्र राम वनगमन की लीला देख भावुक हुए दर्शक, कैकेयी-मंथरा संवाद बना आकर्षण का केंद्र बरईपार में निजी अस्पताल में 12 वर्षीय छात्र की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
जौनपुर

मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा सिंगरामऊ क्षेत्र

डीजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने उड़ाया अबीर-गुलाल, इमलिया घाट के शक्ति कुंड में होगा विसर्जन**

सिंगरामऊ, जौनपुर।** जमऊपट्टी बाजार, गौजा चौराहा,डंडारी ग्राम पंचायत में खरवार बस्ती में लगी प्रतिमा और फिरोजपुर स्थित स्वयंभू महादेव मंदिर की मां दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा के साथ रवाना हुईं। इस दौरान श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए विसर्जन स्थल की ओर बढ़े। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

शोभायात्रा के रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मां की प्रतिमाओं का भव्य स्वागत किया। लोगों ने फूल और अक्षत अर्पित कर मां का अभिनंदन किया तथा प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालु मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और परिवार की सलामती की प्रार्थना करते हुए अगले वर्ष फिर आने की कामना कर रहे थे।

प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर सिंगरामऊ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था और शोभायात्रा की निगरानी में जुटे रहे।

प्रतिमा विसर्जन के लिए आदि गंगा गोमती नदी के तट पर स्थित इमलिया घाट पर **‘शक्ति कुंड’** बनाया गया है। यह घाट जौनपुर और सुल्तानपुर जनपदों की सीमाओं को जोड़ता है। इसी स्थल पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

नवरात्र के दौरान जिन पूजा पंडालों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों से मां के भजन-कीर्तन गूंज रहे थे, प्रतिमाओं के रवाना होने के बाद वहां सन्नाटा दिखाई देने लगा। हालांकि, सिंगरामऊ बाजार सहित कुछ अन्य स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन आगामी दिनों में किया जाएगा। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से कोमल मिश्रा, करिया विश्वकर्मा, सोनू खरवार, ग्राम प्रधान दिनेश मिश्रा, बनारसी लाल, मुन्ना खरवार, राम अवध पाल सोनू मिश्रा पूर्व प्रधान रामनारायण मिश्र, गिरीश चंद्र मिश्रा (विधायक प्रतिनिधि) मुन्ना मिश्रा,आर्यन, कमलेश मिश्रा, हरिओम मिश्रा, रिंकू, पप्पू उपाध्याय, सनी मिश्रा, गोलू मिश्रा, डब्लू मिश्रा अमरनाथ मास्टरआदि ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे।