घर से कुछ दूरी पर युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर
बरसठी के तुलसीपुर गांव में वारदात, पीठ पर चाकू से किए कई वार; घटना के बाद हमलावर फरार
*संवाद: माता चरण पांडे*
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक के घर से कुछ दूरी पर हुई इस वारदात में हमलावरों ने उसकी पीठ पर चाकू से कई वार किए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस हमले के कारणों और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन · 336 × 280