जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद* पोल से टकराकर दोपहिया वाहन चालक गंभीर रूप से घायल प्रतापगढ़: खंड विकास अधिकारी ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया उद्घाटन* प्रतापगढ़: रोशनी प्रजापति ने अपनी कला से रची भक्ति की अनूठी मिसाल खुद बनाई मां दुर्गा की प्रतिमा और सजाया पंडाल* प्रतापगढ़: रानीगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 200 फरियादियों की समस्याएं, 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण* डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा जरूरी, जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जौनपुर

हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद*

स्कॉर्पियो और 25 लीटर डीजल के साथ पुलिस ने दबोचा, गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का भी किया प्रयास**

सिंगरामऊ, जौनपुर।** जौनपुर-लखनऊ हाईवे पर खड़े ट्रकों के तेल टैंकों से डीजल चोरी करने के आरोप में सिंगरामऊ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो और 25 लीटर डीजल बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सक्रिय थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रजनीपुर हाईवे अंडरपास के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन यादव पुत्र पारसनाथ यादव, निवासी ककरहिया, थाना बंधुआ कला, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी हाईवे पर खड़े ट्रकों के तेल टैंकों से डीजल चोरी करने की घटना में शामिल था। गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस से बचने के लिए अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी पुलिस टीम पर चढ़ाने का भी प्रयास किया।

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध स्थानीय थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।