बदलापुर खुर्द बाजार में सजा मां दुर्गा का पंडाल
आरती में उमड़े श्रद्धालु भक्ति मय हुआ वातावरण
बदलापुर तहसील के बदलापुर खुर्द बाजार में भव्य पंडाल सजाया गया है| माता रानी की भव्य आरती के दौरान मां दुर्गा के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया |
श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की खुशहाली की कामना की| इस धार्मिक आयोजन में समिति के अध्यक्ष अखिलेश चन्द्र शुक्ला, पंडित गुरु प्रसाद तिवारी, जमुना प्रसाद गुप्त, शुभम सिंह(देवा), दीपक सिंह, राजेश कुमार खरवार, अतुल कुमार खरवार, हर्ष पांडेय, शुभम जायसवाल,और अभिषेक खरवार सहित बहुतबहुत से लोग आरती में सम्मिलित हुए| आरती के समय श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति देखने लायक थी|
विज्ञापन · 336 × 280