पोल से टकराकर दोपहिया वाहन चालक गंभीर रूप से घायल
बदलापुर कोतवाली थाना क्षेत्र केतियरा मोड़ के पास की घटना
बदलापुर, जौनपुर।** बदलापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के तियरा मोड़ पर शनिवार शाम करीब 6 बजे एक दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गया। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
घायल की पहचान बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के पूरा रजवार गांव निवासी सनातन सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल की मदद करते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बदलापुर पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने डायल 112 पर भी पुलिस को जानकारी दी।

बताया गया कि दुर्घटना में अनियंत्रित दोपहिया वाहन संख्या **UP 62 CW 3837** पोल से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन · 336 × 280
