जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने 251 कन्याओं का किया पूजन-अर्चन* प्रतापगढ़ : बाभनपुर मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में पुलिस का शिकंजा, युवती समेत तीन गिरफ्तार* पीली नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, प्रतापगढ़: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, 17 अक्टूबर को बूथों पर लगेगा विशेष कैंप* शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप भैंस चोरी कर भाग रहे पशु चोरों की पिकअप खेत में फंसी,इंजन में लगी आग*
जौनपुर

पीली नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत,

परिवार में मचा कोहराम, बदलापुर पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के रारी कला गांव के पास पीली नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बक्शा थाना क्षेत्र के बड़ारी गांव निवासी राज गौतम के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, राज गौतम अपने ननिहाल कनकपुर आया हुआ था। इसी दौरान रारी कला गांव के पास नदी किनारे उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिरकर डूब गया। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर बदलापुर पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है। किशोर की मौत से परिजनों में शोक की लहर है।