जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
भैंस चोरी कर भाग रहे पशु चोरों की पिकअप खेत में फंसी,इंजन में लगी आग* वरिष्ठ अधिवक्ता मिन्नालाल तिवारी का 89 वर्ष की उम्र में निधन* जौनपुर में मिशन शक्ति और साइबर सुरक्षा को लेकर विशेष पहल* प्रतापगढ़ : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध दयाशंकर वर्मा की मौत* नवरात्र में दुर्गा पंडालों में पहुंचे डॉ. आशीष तिवारी, मां के दरबार में टेका मत्था यूपी में कार्यवाहक प्रधानाध्यापकों को बड़ी राहत, अब मिलेगा प्रधानाध्यापक पद का वेतन**
जौनपुर

जौनपुर में मिशन शक्ति और साइबर सुरक्षा को लेकर विशेष पहल*

मोबाइल एग्जीबिशन वैन को दिखाई गई हरी झंडी*

*जौनपुर।** महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जौनपुर में विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत मोबाइल एग्जीबिशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अभियान के माध्यम से लोगों को महिला सुरक्षा, महिलाओं के अधिकारों और उनके लिए उपलब्ध सहायता सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

मोबाइल एग्जीबिशन वैन के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों की जानकारी देना और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए लोगों को सतर्क बनाना है।

इस पहल से महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।