जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
भैंस चोरी कर भाग रहे पशु चोरों की पिकअप खेत में फंसी,इंजन में लगी आग* वरिष्ठ अधिवक्ता मिन्नालाल तिवारी का 89 वर्ष की उम्र में निधन* जौनपुर में मिशन शक्ति और साइबर सुरक्षा को लेकर विशेष पहल* प्रतापगढ़ : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध दयाशंकर वर्मा की मौत* नवरात्र में दुर्गा पंडालों में पहुंचे डॉ. आशीष तिवारी, मां के दरबार में टेका मत्था यूपी में कार्यवाहक प्रधानाध्यापकों को बड़ी राहत, अब मिलेगा प्रधानाध्यापक पद का वेतन**
जौनपुर

वरिष्ठ अधिवक्ता मिन्नालाल तिवारी का 89 वर्ष की उम्र में निधन*

अधिवक्ताओं में शोक की लहर*

**जौनपुर।** सिविल कोर्ट जौनपुर के वरिष्ठतम फौजदारी अधिवक्ताओं में शुमार मिन्नालाल तिवारी का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय मिन्नालाल तिवारी ने अपने वकालत जीवन की शुरुआत वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय बलदेव जी मेहरोत्रा के सानिध्य में स्वर्गीय सूरजबलि यादव एडवोकेट के साथ की थी। उन्होंने लंबे समय तक सिविल कोर्ट जौनपुर में फौजदारी मामलों की पैरवी करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। वह जिले के वरिष्ठतम अधिवक्ताओं में गिने जाते थे।

उनके पुत्र राहुल तिवारी भी अधिवक्ता हैं और अपने पिता की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

उनके निधन पर अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।