भैंस चोरी कर भाग रहे पशु चोरों की पिकअप खेत में फंसी,इंजन में लगी आग*
ग्रामीणों के शोर मचाने पर दोनों भैंसें छोड़कर फरार हुए आरोपी, पुलिस जांच में जुटी*
सिंगरामऊ (जौनपुर)। थाना क्षेत्र में भैंस चोरी कर भाग रहे पशु चोरों की पिकअप खेत में फंस गई। इस दौरान पिकअप के इंजन में आग लग गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर आरोपी दोनों भैंसों को छोड़कर मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, पशु चोर फूलचंद्र मौर्य और राजमणि यादव की भैंसें चोरी कर पिकअप से भाग रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी खेत में फंस गई और उसके इंजन में आग लग गई। ग्रामीणों के शोर मचाने और मौके पर लोगों की हलचल बढ़ने पर आरोपी दोनों भैंसों को छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद दोनों भैंसों को बरामद कर लिया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। सिंगरामऊ थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मौर्य ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।