जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
यूपी में कार्यवाहक प्रधानाध्यापकों को बड़ी राहत, अब मिलेगा प्रधानाध्यापक पद का वेतन** बदलापुर खुर्द में नव बाल दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ता सम्मानित राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर महिलाएं सम्मानित प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रक की टक्कर से 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम* बिना पंजीकरण संचालित अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप प्रतापगढ़: पट्टी 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेगा विशेष कैंप*
जौनपुर

बदलापुर खुर्द में नव बाल दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ता सम्मानित

समिति ने अंगवस्त्र देकर उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की

बदलापुर खुर्द (दुर्गा मंदिर के बगल) गुरुवार रात्रि सात बजे माँ स्कंदमाता जी की आरती के पहले नव बाल दुर्गा पूजा समिति ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया| यह सम्मान महोत्सव को सफल बनाने में उनके योगदान के लिए दिया गया| समिति ने अंग वस्त्र भेंट कर उनके समर्पण मेहनत और सहयोग की सराहना की|
समिति के अध्यक्ष डॉ. सोनू ने कहा की सभी कार्यकर्ता उनके परिवार का हिस्सा है| महोत्सव को सफल बनाने में हर कार्यकर्ता का योगदान तारीफ के काबिल है| उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके प्रति आभार जताने का एक छोटा सा तरीका है|
डॉ. सोनू ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने पूरी लगन और निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियां निभाई उन्होंने जोर दिया कि आपसी सहयोग और एकता से ही ऐसे धार्मिक कार्यक्रम सफल होते हैं|डॉ. सोनू ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी|
इस मौके पर समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद थे|