राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर महिलाएं सम्मानित
जौनपुर के बक्सा कृषि विज्ञान केंद्र में दर्जनों महिला कृषकों को मिला सम्मान
जौनपुर के बक्सा कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार को राष्ट्रीय महिला किसान दिवस मनाया गया| इस मौके पर दर्जनों महिला किसानों को सम्मानित किया गया|
यह आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा जौनपुर के प्रभारी अधिकारी डॉ. विनोद सिंह के मार्गदर्शन में हुआ| वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्र सोनकर ने बताया कि कार्यक्रम सभागार में आयोजित किया गया था|
इस दौरान वैज्ञानिक डॉ. राजीव सिंह, डॉ. रूपेश, डॉ. हरिओम वर्मा और डॉ. कंचन भी मौजूद रही|
सम्मानित होने वाली महिला किसानों में श्रीमती सरोज सिंह, रेनू सिंह, चंद्रकला, लक्ष्मी, वीरवती और हीरावती देवी शामिल थीं|
विज्ञापन · 336 × 280