जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर महिलाएं सम्मानित प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रक की टक्कर से 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम* बिना पंजीकरण संचालित अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप प्रतापगढ़: पट्टी 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेगा विशेष कैंप* प्रतापगढ़: डीएम अभिषेक पाण्डेय ने देवली गांव पहुंचकर जानी ग्रामीणों की समस्याएं* प्रतापगढ़: नवरात्रि पर खाद्य विभाग की ई-कॉमर्स प्रतिष्ठानों में छापेमारी*
जौनपुर

बिना पंजीकरण संचालित अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

साढ़ापुर गांव में एक कमरे में चल रहा था अस्पताल, होम्योपैथिक चिकित्सा के नाम पर एलोपैथिक दवाएं देने का भी आरोप

बदलापुर (जौनपुर)।** तहसील क्षेत्र के साढ़ापुर गांव में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे एक अस्पताल के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कार्रवाई की। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल को सील कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित चिकित्सा केंद्रों के संचालकों में हड़कंप मच गया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडेय के अनुसार, बहरा गांव निवासी नीरज दुबे ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि साढ़ापुर निवासी पारसनाथ पाल गांव में एक कमरे के भीतर अस्पताल संचालित कर रहे हैं, जिसका स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण नहीं कराया गया है।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया था कि होम्योपैथिक चिकित्सा के नाम पर मरीजों को एलोपैथिक दवाएं दी जा रही थीं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच की और संबंधित अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की।

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना पंजीकरण चिकित्सा सेवाएं संचालित करने वालों के बीच खलबली मची हुई है। विभाग की कार्रवाई को अवैध रूप से संचालित चिकित्सा केंद्रों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।