जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
सीएम योगी का बड़ा ऐलान: ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़कर 3,500 रुपये** घर से नाराज युवक ने नदी में लगे छलांग* दौड़ लगाने के बाद नदी किनारे हाथ-पैर धोने पहुंचा युवक डूबा* प्रतापगढ़ : विधानसभा चुनाव-2027 और विधान परिषद निर्वाचन-2026 की तैयारियों में तेजी* प्रतापगढ़ में 325 ग्राम प्रहरियों को मिली साइकिल और सुरक्षा किट* बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत, परिवार में मचा कोहराम*
जौनपुर

दौड़ लगाने के बाद नदी किनारे हाथ-पैर धोने पहुंचा युवक डूबा*

तलाश जारी,पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था 21 वर्षीय युवक*

**जौनपुर।** जलालपुर थाना क्षेत्र में नदी में डूबने से पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 21 वर्षीय युवक प्रिंस उर्फ बंटी के लापता होने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की तलाश में स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई, लेकिन देर तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब पांच बजे प्रिंस दौड़ लगाने के बाद नदी किनारे हाथ-पैर धोने पहुंचा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। युवक को डूबता देख उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतेन्द्र विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तलाश अभियान शुरू कराया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस की ओर से युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की मदद मांगी गई है। युवक की तलाश जारी है।