जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
सीएम योगी का बड़ा ऐलान: ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़कर 3,500 रुपये** घर से नाराज युवक ने नदी में लगे छलांग* दौड़ लगाने के बाद नदी किनारे हाथ-पैर धोने पहुंचा युवक डूबा* प्रतापगढ़ : विधानसभा चुनाव-2027 और विधान परिषद निर्वाचन-2026 की तैयारियों में तेजी* प्रतापगढ़ में 325 ग्राम प्रहरियों को मिली साइकिल और सुरक्षा किट* बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत, परिवार में मचा कोहराम*
जौनपुर

घर से नाराज युवक ने नदी में लगे छलांग*

*जौनपुर में शाही पुल से गोमती नदी में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस*

***जौनपुर।** शहर के कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात शाही पुल से एक युवक ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी।

युवक की पहचान सहाबुद्दीनपुर स्थित पुराना पावर हाउस निवासी मो. उमैर पुत्र मो. शमशाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी बात को लेकर घर से नाराज होकर निकला था।

परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात करीब 12:30 बजे मो. नसीम के पिता के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा, “हमें माफ कर देना, हम पुल पर हैं।” इसके बाद जब दोबारा उस नंबर पर संपर्क किया गया, तो दूसरे व्यक्ति ने बताया कि उमैर ने उसके मोबाइल से फोन किया था।

जानकारी मिलने पर परिजन उमैर की तलाश में निकले। उन्होंने पहले जेसीज चौराहे और सद्भावना पुल के आसपास खोजबीन की, फिर शाही पुल पहुंचे। वहां उमैर एक अर्टिगा कार के पीछे छिपा मिला। परिजनों ने उसे समझाने और नदी में कूदने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान मोबाइल फोन बजने पर उमैर ने गोमती नदी में छलांग लगा दी।

घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस नदी में युवक की तलाश में जुटी हुई है।